Thursday, March 13, 2025

प्रदेश के 10 जिलों में भीषण गर्मी, छह जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, जानें कहां-कैसा है मौसम…

मध्य प्रदेश में मौमस का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। कुछ जिलों में हो रही प्री-मानसून की बारिश लोगों को भिगा रही है। वहीं, कुछ जिलों में लोग गर्मी से परेशान हैं। जानिए, कैसा रहेगा मौसम।

मध्य प्रदेश में मौसम के कुछ अलग ही रंग देखने को मिल रहे हैं। कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो कुछ जिलों में प्रीमानसून की बारिश हो रही है। जिन जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहां पारा 45 डिग्री के पार जा रहा है, जबकि कुछ जिले ऐसे हैं जहां पारा 40 डिग्री से कम है। सोमवार को मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल, पचमढ़ी और रायसेन में सबसे कम  34.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा जबलपुर में 36.8 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और इंदौर में 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया। इससे यहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर आई। 

मध्य प्रदेश में प्री-मानसूम एक्टिविटी जारी है। इसके असर से आज प्रदेश के छह जिलों में आंधी के साथ तेज बरिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से छिंदवाड़ा, पांढुर्णा कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और सिवनी में बारिश व आंधी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नर्मदापुरम, अनूपपुर, बालाघाट, हरदा, डिंडोरी, बैतूल, सागर, दमोह, मंडला, पन्ना, उमरिया और शहडोल में गरज-चमक के साथ हल्की बरसात हो सकती है। प्रदेश की राजधनी भोपाल, सीहोर, उज्जैन, रायसेन, शाजापुर, बुरहानपुर, देवास, खरगोन आर खंडवा में भी बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक हो सकती है। वहीं, टीकमगढ़, ग्वालियर, छतरपुर, दतिया, मऊगंज, शिवपुरी, भिंड, सीधी, सिंगरौली, सतना, मैहर और रीवा में गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। 

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS