Wednesday, March 12, 2025

बांग्लादेश बिना विकेट गंवाए 50 रन के पार, भारत ने 515 रनों का लक्ष्य दिया…

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में जारी दूसरे टेस्ट का आज (शनिवार) तीसरा दिन है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी। भारत ने दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन पर घोषित कर दी। फिलहाल बांग्लादेश की दूसरी पारी जारी है। भारत ने 515 रन का लक्ष्य दिया है।

चायकाल तक बांग्लादेश का स्कोर 56/0

बांग्लादेश ने दूसरी पारी में तेज शुरुआत की है। 515 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम का स्कोर चायकाल तक 56/0 है। जाकिर 32* और शादमान 21* रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

बांग्लादेश की तेज शुरुआत

बांग्लादेश ने दूसरी पारी की तेज शुरुआत की है। टीम ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवा 47 रन बना लिए हैं। फिलहाल जाकिर हसन 27 रन और शदमान इस्लाम 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू

बांग्लादेश की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। ओपनर्स जाकिर हसन और शदमान इस्लाम क्रीज पर हैं। बांग्लादेश के सामने 515 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य है।

पारी घोषित

भारत ने अपनी दूसरी पारी 287/4 के स्कोर पर घोषित कर दी है। पहली पारी में टीम इंडिया ने 376 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 149 रन बनाए थे। इस तरह भारतीय टीम को 227 रन की बढ़त मिली थी। अब के स्कोर को मिलाकर भारत की बढ़त कुल 514 रन की हुई और बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य मिला है। भारत के लिए शुभमन गिल 176 गेंद में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 119 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, केएल राहुल 22 रन बनाकर नाबाद रहे। ऋषभ पंत ने 109 रन की पारी खेली। पंत और गिल ने चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी निभाई। इससे पहले यशस्वी जायसवाल (10), रोहित शर्मा (5) और विराट कोहली (17) शुक्रवार को ही आउट हो गए थे। भारत ने आज 81/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और 206 रन जोड़कर पारी घोषित की। आज का एकमात्र विकेट पंत के रूप में गिरा। बांग्लादेश के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए करीब ढाई दिन का वक्त है।

शुभमन गिल का शतक

पंत के बाद शुभमन गिल ने भी शतक लगा दिया है। उन्होंने 161 गेंद में टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा। गिल ने पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी निभाई थी। फिलहाल गिल के साथ केएल राहुल क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर चार विकेट पर 256 रन है। टीम इंडिया की बढ़त 483 रन की हो चुकी है।

 ऋषभ पंत आउट

ऋषभ पंत 109 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने शुभमन गिल के साथ 167 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

ऋषभ पंत का शतक

ऋषभ पंत ने 124 गेंद में टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ दिया है। उनका यह कमबैक टेस्ट है। दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद यह उनका पहला टेस्ट है और उसी में शतक जड़ दिया है। पंत ने धोनी की बराबरी भी की है। वह धोनी के साथ संयुक्त रूप से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। भारतीय ड्रेसिंग रूम में सभी ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया है। भारत ने तीन विकेट पर 229 रन बना लिए हैं। भारत की बढ़त 450+ रन की हो चुकी है।

 लंच के बाद का खेल शुरू

लंच के बाद के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने लंच तक तीन विकेट पर 205 रन बना लिए थे। अब पंत और गिल बढ़त को ज्यादा से ज्यादा करने उतरे हैं। भारतीय टीम इस सत्र में पारी घोषित कर सकती है।

लंच ब्रेक

तीसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 205 रन बना लिए हैं। भारत को पहली पारी के आधार पर 227 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में कुल बढ़त 432 रन की हो चुकी है। ऋषभ पंत 82 और शुभमन गिल 86 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी हो चुकी है। आज पहले सत्र में दोनों ने आक्रामक बल्लेबाजी की। भारत ने पहले सत्र में 28 ओवर में 124 रन जोड़े। इन दोनों ने 4.43 के रन रेट से रन बटोरे। भारत ने तीन विकेट 67 रन पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद से इन दोनों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। भारत ने आज तीन विकेट पर 81 रन से आगे खेलना शुरू किया था। शुक्रवार को यशस्वी जायसवाल 10 रन, रोहित शर्मा पांच रन और विराट कोहली 17 रन बनाकर आउट हुए थे।

पंत-गिल के बीच शतकीय साझेदारी

शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई है। दोनों ने सुबह से बेहतरीन बल्लेबाजी की है। लंच में अब बस कुछ वक्त बचा है, ऐसे में दोनों चाहेंगे कि भारत लंच तक कोई विकेट न गंवाए। भारत ने तीन विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। फिलहाल पंत 60 रन और शुभमन 75 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 398 से ज्यादा रन की हो चुकी है।

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS