Thursday, March 13, 2025

दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, चार साल से फरार चल रहे चार अपराधियों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बुराहनपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने और अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Arrest of absconding warrants- Police arrested 2 accused with reward of Rs.  5000 each, also arrested 4 warrants who were absconding since 2020 | 5-5  हजार रूपए के 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार:

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की खकनार थाना पुलिस को 5-5 हजार रुपये के दो शातिर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही करीब चार साल से फरार चल रहे चार स्थाई वारंटीयों को भी पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए दोनों इनामी आरोपियों पर अवैध हथियारों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं, साथ ही फरार चल रहे आरोपियों पर घातक हथियारों को साथ दंगा करने और जान से मारने जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं।

बुराहनपुर जिले के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसे लेकर थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील भी किए जा रहे है। थाना खकनार की पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियारों से जुड़े कई मामलों के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी कमल पिता मेहताब सिकलीकर निवासी पाचौरी और विरेन्द्र पिता रिछपाल सिकलीकर निवासी पाचौरी को दबिश देकर पकड़ा है। दोनों को पांगऱी फाटे से गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इन दोनों आरोपियों पर पांच पांच हजार  का इनाम रखा गया था।  

वहीं, दूसरी ओर करीब चार साल पुराने मामले में फरार चल रहे चार स्थाई वारंटियों को भी खकनार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों ही फरार आरोपियों पर घातक हथियारों के साथ दंगा करने और जान से मारने जैसे गंभीर मामलों में अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी गणेश पिता हरिसिंग भिलाला, दिनेश पिता रेमा भिलाला, अनारसिंह पिता जामसिंग और अमरसिंह पिता हरिसिंग भिलाला सभी निवासी मगरडोह को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। चारों फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने अपराध क्रमांक 457/20 धारा 147, 148, 149, 307, 332 भादवि मे गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS