Friday, March 14, 2025

आगरा कमिश्नरेट में 12 थाने और 30 चौकियां हो गईं खाली, 19 महीने बाद हुआ बड़ा फेरबदल…..

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के 19 महीने बाद आगरा में बड़ा फेरबदल हुआ है। इस बदलाव से 12 थाने और 30 से अधिक चौकियां खाली हो गईं। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बृहस्पतिवार रात बड़ा फेरबदल हुआ। 12 थाने और 30 से अधिक चौकियां खाली हो गईं। 2015 बैच के दरोगा जो थानाध्यक्ष की भूमिका में थे उनके तबादले हुए हैं। कुछ थानाध्यक्षों को नए जोन में तैनाती मिली है। जबकि कुछ को अन्य कमिश्नरेट में भेजा गया है।

30 जून तक इंस्पेक्टर की सूची भी जारी हो सकती है। सिटी जोन में ट्रांस यमुना से सुमनेश विकल, कमला नगर से सोवेंद्र कुमार, लोहामंडी से केपी सिंह, महिला थाने से डैजी पवार, पर्यटन थाना से नीलम राणा को कमिश्नरेट से बाहर भेजा गया है। इनकी जगह नए थानाध्यक्षों की तैनाती होगी।

पूर्वी व पश्चिमी जोन में मलपुरा से ईश्वर तोमर, जगनेर से अवनीत मान, बसई जगनेर से सुनील तोमर, बसौनी से रोहताश सिंह, किरावली से ज्ञानेंद्र सिंह, बरहन से राजीव कुमार और निबोहरा थानाध्यक्ष का तबादला हुआ है। यह सभी 2015 बैच के उपनिरीक्षक थे। छह साल से अधिक समय से आगरा में तैनात थे। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के 19 महीने बाद यह सबसे बड़ा फेरबदल है।

कमिश्नरेट में सिटी, पूर्वी व पश्चिमी जोन के सर्किल का नए सिरे से परिसीमन लागू हो गया है। नए परिसीमन में कई थानाक्षेत्र बदल गए हैं। सिटी जोन में कोतवाली सर्किल में एमएम गेट, नाई की मंडी व मंटोला थाने को शामिल किया है। छत्ता सर्किल में ट्रांस यमुना, एत्माद्दौला व कमला नगर, हरीपर्वत सर्किल में हरीपर्वत, सिकंदरा, न्यू आगरा व साइबर क्राइम थाना, सदर सर्किल में रकाबगंज, सदर और महिला थाना होगा। ताज सुरक्षा सर्किल में पर्यटन, ताज सुरक्षा और ताजगंज थाना होगा।

पूर्वी जोन के फतेहाबाद सर्किल में डौकी, बमरौली कटारा व फतेहाबाद, बाह सर्किल में जैतपुर, बाह, चित्राहाट व खेड़ा राठौर, पिनाहट सर्किल में बसई अरेला, पिढ़ौरा व पिनाहट, बसौनी सर्किल में शमसाबाद, मंसुखपुरा, निबोहरा, इरादतनगर व बसौनी थाना होगा। पश्चिम जोन के अछनेरा सर्किल में फतेहपुर सीकरी, किरावली व अछनेरा, सैंया सर्किल में कागारौल, मलपुरा और सैंया थाना होगा। पुलिस कमिश्नर जे रविन्दर गौड के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू की गई है।

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS