Wednesday, May 21, 2025

हरियाणा में बदला मौसम, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश; गर्मी से मिली राहत….

रियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। हरियाणा के फतेहाबाद में गुरुवार सुबह तेज हवाओं के बाद आई हल्की बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई है।

पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहे अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 

सुबह के समय अधिकतम तापमान गिरकर 39 डिग्री तक आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस रहा। कई दिनों से सुबह 6 बजे ही झुलसाने वाली सूर्य की तपिश भी नहीं दिखी। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ.भीम सिंह कुलड़िया ने बताया कि इस हल्की बारिश से फसलों को भी राहत मिली है। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के चलते फसलों को नुकसान हो रहा था, लेकिन इस हल्की बारिश ने उन्हें थोड़ी राहत देने का काम किया है।

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS