Saturday, March 15, 2025

 शिमला में बूंदाबांदी, प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार….

पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आगामी छह दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।

Himachal Weather Update For Six Days In Himachal, Danger Of Flash Floods In  Four Districts - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal Weather:हिमाचल में छह  दिनों तक मौसम खराब, चार जिलों

शिमला में शनिवार दोपहर बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 से 28 जून तक प्रदेश के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं 23 से 25 जून तक उच्च पर्वतीय भागों को छोड़कर मैदानी व मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा। इन छह दिनों के दौरान कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

उधर, कई जगह बारिश से पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। बीते दिन मशोबरा में 36.0, जोत 11.0, डलहौजी 9.0, कुफरी 8.2, कंडाघाट 5.4 और कुकुमसेरी में 4.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS